—Advertisement—

,

कोन- विंढमगंज मार्ग कब होगा गड्ढा मुक्त।

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: May 31, 2025

—Advertisement—

कोन- विंढमगंज मार्ग कब होगा गड्ढा मुक्त।

विंढमगंज सोनभद्र विंढमगंज-कोन मार्ग जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर करीब एक से दो फीट दूरी तक गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। मार्ग पर अक्सर वाहनों का टायर फट जा रहा है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जानलेवा गड्ढों में हिचकोले भरते वाहन सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग में सड़क पर रोड की सोलिंग की गिट्टियों की वजह से आए दिन राहगीर गिरते हैं

विंढमगंज कोन मार्ग बिहार झारखंड उत्तरप्रदेश से जुड़ने वाले इस मार्ग पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढो में बरसात का पानी भरने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पिछले दिन गिरकर दो युवकों की मौत तक हो चुकी है। सड़क की दुर्दशा देखकर सरकार को ही कोसते हैं आखिर इस क्षेत्र का विकास कैसे होगा जहां 15 मिनट का रास्ता को एक घंटा से भी ऊपर लग रहा है जान का भी खतरा बना रहता यकिन नहीं है तो एक बार इस सड़क से गुजर के तो देखे कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया नेता, अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं जल्द बनेगा सड़क लेकिन कब यह दिन आएंगे जब गढ़ा मुक्त होगा सड़क इस सड़क पर जाने से लोग कतरा रहे हैं अब बारिश की शुरुआत होगी जगह जगह गढ़ों में पानी भर जाएगा वाहन चालक समझ नहीं पाएंगे की कितना गढ़ा है और होगा दुर्घटना। आखिर इस क्षेत्र कि जनता को इतना सताय क्यों जा रहा है क्या शासन प्रशासन इस सड़क की स्थिति से अवगत नहीं है क्या ।इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यह सड़क है पर जनप्रतिनिधि शासन प्रशासन क्यों मौन है कम से कम गढ़ों को तो भराई कर देते तो कुछ राहत होती अब लोगों का सब्र का बांध टुटता नजर आ रहा है वहीं धरतीडोलवा गांव निवासी सुरेंद्र पासवान ने कहा की जल्द इस रोड को मरम्मत नहीं कराया गया तो हम सभी क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे सिर्फ आश्वासन से कब तक काम चलेंगा हम सभी कि मांग है कि सड़क फिलहाल गढ़ों की मरम्मत बहुत जरूरी है नहीं तो आए दिन होगी दुर्घटना और इसकी जिम्मेदारी सिर्फ शासन प्रशासन की होगी हम सब की मांग है कि शिघ्र मरम्मत हो सड़क।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X