—Advertisement—

,

कोन मोड़ से पटेल नगर तक का रास्ता बदहाल — प्रशासन बेखबर, जनता बेहाल |

Author Picture
Published On: July 28, 2025

—Advertisement—

कोन मोड़ से पटेल नगर तक का रास्ता बदहाल — प्रशासन बेखबर, जनता बेहाल |

विंढमगंज (सोनभद्र)।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन मोड़ से पटेल नगर की मुख्य सड़क तक जाने वाला मार्ग अब बदहाली की मिसाल बन चुका है। कुशवाहा बस्ती और शर्मा मोहल्ला होते हुए यह रास्ता पूरी तरह से गड्ढों और कीचड़ से भर गया है। न पैदल चलना संभव है, न ही वाहन चलाना सुरक्षित। बरसात ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और दुकानदारों समेत हर वर्ग को इस रास्ते से रोज गुजरना पड़ता है। लेकिन वर्षों से न कोई मरम्मत हुई, न ही नवीनीकरण। शिकायतें हुईं, मगर हर बार जवाब में मिला सिर्फ़ आश्वासन।

यह रास्ता पटेल नगर की मुख्य सड़क से जुड़ने के कारण सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, लेकिन दुर्भाग्यवश इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो यह मार्ग पूर्णतः अनुपयोगी हो जाएगा और संभावित दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।

जनता की मांग है:

इस रास्ते की प्राथमिक मरम्मत अविलंब कराई जाए।

स्थायी समाधान के लिए इसे पक्की सड़क में बदला जाए।

प्रशासन और जनप्रतिनिधि निरीक्षण कर स्वयं हालात देखें।

अब सवाल जनता का है:

“कब सुधरेगी हमारी सड़क?”

Related News
Home
Facebook
Telegram
X