—Advertisement—

,

कोन पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल बरामद कर पीड़ित को सौंपा |

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: September 3, 2025

—Advertisement—

कोन पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल बरामद कर पीड़ित को सौंपा |

संवाददाता-  धीरेंद्र प्रताप | बागेसोती – जनपद – सोनभद्र

कोन – सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस द्वारा गठित साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा मोबाइल फोन (वीवो कंपनी वीवो T2, 5G) को ट्रेस कर आवेदक श्री रवि राघवेंद्र पुत्र श्री अशोक जायसवाल निवासी विंढमगंज, जनपद सोनभद्र को सुरक्षित वापस सौंप दिया।

थाना कोन के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए पीड़ित का मोबाइल खोज निकाला। इस टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, आरक्षी अमृताशुशांत, आरक्षी रोहित कुमार एवं महिला आरक्षी शिखा कुमारी शामिल रहे।

📢 पुलिस की अपील :

मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

अपने मोबाइल में IMEI नंबर सुरक्षित रखें।

किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

साइबर ठगी से बचाव हेतु हमेशा सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल पीड़ितों को राहत मिलती है बल्कि लोगों में यह विश्वास भी बढ़ता है कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X