—Advertisement—

,

कोन थाना क्षेत्र में जागरूकता शिविर आयोजित |

Author Picture
Published On: September 23, 2025

—Advertisement—

कोन थाना क्षेत्र में जागरूकता शिविर आयोजित |

कोन। कोन थाना क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोन तथा कोन थाना परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से पीएलवी निगार फरजाना एवं कमाल अहमद, वन स्टॉप सेंटर से अनुराधा जायसवाल, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व महिला आरक्षी साक्षी ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित जानकारी दी।इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112 सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराया जाता है, जिससे लोग समय और धन की बचत कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।शिविर में थाने पर दर्जनों महिला और पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X