—Advertisement—

,

कोन क्षेत्र के कचनरवा(मधुरी) गाँव में गुमटी से चोरी |

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: September 28, 2025

—Advertisement—

कोन क्षेत्र के कचनरवा(मधुरी) गाँव में गुमटी से चोरी |

कोन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम- कचनरवा, टोला- मधुरी में एक गुमटी से चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम निवासी सुकेनदर पुत्र परपन ने थाना कोन में तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार (27 सितम्बर 2025) की सुबह जब वे रोज की तरह अपनी गुमटी खोलने पहुंचे, तो देखा कि गुमटी का ताला तोड़कर भीतर रखा सामान गायब था।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने पीछे की ओर से सीट उठाकर गुमटी में प्रवेश किया और सरसों तेल, रिफाइंड तेल, साबुन, बिस्कुट व मिक्चर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।घटना की जानकारी आसपास के लोगों को भी दी गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X