—Advertisement—

कॉलेज से ली लीव… फिर हो गई लापता! NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी मांगीलाल की बेटी गायब?

Author Picture
Published On: May 15, 2026

—Advertisement—

NEET Paper Leak Controversy: नीट पेपर लीक केस में अब एक नया और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है. आरोपों के बीच बेवाल परिवार की छात्रा प्रगति बेवाल को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है कि वह सीबीआई जांच के बाद से अचानक गायब हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, प्रगति बेवाल एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा है और उसने 13 मई के बाद से कॉलेज जाना बंद कर दिया. कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार उसने लीव एप्लिकेशन जरूर दिया था, लेकिन उसके बाद से न तो वह कॉलेज पहुंची और न ही अपने घर जमवारामगढ़ में दिखाई दी. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बेवाल परिवार के कई सदस्यों के नाम भी इस केस में सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ अन्य छात्र भी अलग-अलग शहरों के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन अब उनके भी अचानक गायब होने या संपर्क से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार के कुछ सदस्यों के चयन और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि 2025 नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में भी इस परिवार का कनेक्शन सामने आया है, जिससे जांच और तेज कर दी गई है. जांच एजेंसियों का कहना है कि अब सिर्फ एक नहीं बल्कि कई छात्रों और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर लीक का पूरा सिस्टम कैसे काम कर रहा था. वहीं दूसरी तरफ कोचिंग संस्थानों और एडमिशन रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है. कुछ संस्थानों का दावा है कि संबंधित छात्र कुछ ही दिनों में एडमिशन लेकर वापस चले गए या उन्होंने क्लास अटेंड ही नहीं की.

​NEET Paper Leak Controversy: नीट पेपर लीक केस में अब एक नया और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है. आरोपों के बीच बेवाल परिवार की छात्रा प्रगति बेवाल को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है कि वह सीबीआई जांच के बाद से अचानक गायब हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, प्रगति बेवाल एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा है और उसने 13 मई के बाद से कॉलेज जाना बंद कर दिया. कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार उसने लीव एप्लिकेशन जरूर दिया था, लेकिन उसके बाद से न तो वह कॉलेज पहुंची और न ही अपने घर जमवारामगढ़ में दिखाई दी. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बेवाल परिवार के कई सदस्यों के नाम भी इस केस में सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ अन्य छात्र भी अलग-अलग शहरों के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन अब उनके भी अचानक गायब होने या संपर्क से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार के कुछ सदस्यों के चयन और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि 2025 नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में भी इस परिवार का कनेक्शन सामने आया है, जिससे जांच और तेज कर दी गई है. जांच एजेंसियों का कहना है कि अब सिर्फ एक नहीं बल्कि कई छात्रों और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर लीक का पूरा सिस्टम कैसे काम कर रहा था. वहीं दूसरी तरफ कोचिंग संस्थानों और एडमिशन रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है. कुछ संस्थानों का दावा है कि संबंधित छात्र कुछ ही दिनों में एडमिशन लेकर वापस चले गए या उन्होंने क्लास अटेंड ही नहीं की.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X