—Advertisement—

कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग बाल बाल बचे रहवासी

Author Picture
Published On: May 3, 2024

—Advertisement—

कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग बाल बाल बचे रहवासी
दुद्धी| स्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की दोपहर मो 0 सैफुल्लाह ( लाला बाबु)एडवोकेट के घर के बगल लगे कूड़े की ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी , आग की विकराल लपटे अधिवक्ता के घर के अंदर तक जाने लगी ,यह सब देख मोहल्ले के रहवासियों में अफरा तफरी मच गई|

अगलगी से अधिवक्ता के घर की दीवाल पूरी तरह लाल हो गया पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबु पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली| मो0 सैफुल्लाह ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण नगर पंचायत का सफाई कर्मी अक्सर उनके घर के समीप खाली जमीन में कूड़ा फेंककर ढेर लगा दिया है , इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही|

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X