—Advertisement—

‘किसी के बहकावे में न आएं’, मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध से सुनील लहरी परेशान, लोगों को दी गैस-पेट्रोल बचाने की सलाह

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

टीवी शो रामायण फेम एक्टर सुनील लहरी ने दुनिया भर में बढ़ती अशांति और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर गहरा दुख जताया है. इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में उन्होंने आगाह किया कि इन हालातों का असर भारत में ईंधन की कीमतों और सप्लाई चेन पर पड़ सकता है. उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कुछ को निशाने पर लिया और जनता को पेट्रोल-गैस बचाने की सलाह दी. सुनील ने लोगों से कार पूलिंग करने और कम तेल में खाना पकाने जैसी अपील करते हुए सूझबूझ से काम लेने को कहा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टीवी एक्टर सुनील लहरी का वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली. एक्टर सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दुनिया भर में बढ़ती अशांति और युद्ध के हालातों पर गहरी चिंता जताई है. ‘रामायण’ फेम एक्टर ने खास तौर पर मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण माहौल का जिक्र करते हुए इसके दूरगामी परिणामों पर बात की. उन्होंने आगाह किया कि इन वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर भारत में ईंधन की कीमतों और सप्लाई चेन पर पड़ सकता है. सुनील ने शांति की अपील करते हुए लोगों को आने वाली आर्थिक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है.

सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कहते हैं. ‘इस समय, पूरी दुनिया बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है और इसका कारण युद्ध है. युद्ध की वजह से कई देश प्रभावित हुए हैं. हमारा देश भी प्रभावित हुआ है, लेकिन हमारे देश के कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि हमारे देश में मौजूदा स्थिति हमारी सरकार और प्रधानमंत्री की वजह से है.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X