—Advertisement—

कविता कृष्णमूर्ति का वो सुपरहिट गाना, श्रीदेवी ने तेज बुखार में सनी देओल संग किया था रोमांटिक डांस, आज भी पॉपुलर

Author Picture
Published On: April 10, 2026

—Advertisement—

 

नई दिल्ली: साल 1989 में आई फिल्म ‘चालबाज’ का एक गाना आज भी श्रीदेवी के फैंस के दिल के करीब है, जिसमें उन्होंने तेज बारिश में सनी देओल के साथ रोमांटिक डांस किया था. हम गाने ‘ना जाने कहां से आई है’ की बात कर रहे हैं, जो आज भी एक कल्ट क्लासिक माना जाता है. श्रीदेवी और सनी देओल पर फिल्माए गए इस सुपरहिट गाने को कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका शानदार संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. इस गाने से जुड़ी एक खास बात यह है कि इसकी शूटिंग के समय श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार था. उन्होंने इतनी खराब सेहत के बावजूद बारिश में भीगते हुए इस गाने की शूटिंग पूरी की, जो उनके काम के प्रति गजब के जुनून को बयां करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X