—Advertisement—

,

कल से शुरू होगा नवरात्रि का पावन पर्व, विंढ़मगंज के मंदिरों में तैयारियाँ पूरी,रामलीला मंचन का भी भव्य आगाज़

Author Picture
Published On: September 22, 2025

—Advertisement—

कल से शुरू होगा नवरात्रि का पावन पर्व, विंढ़मगंज के मंदिरों में तैयारियाँ पूरी,रामलीला मंचन का भी भव्य आगाज़ |

विंढ़मगंज (सोनभद्र) कल से नवरात्रि का पावन पर्व आरंभ होने जा रहा है। इसे लेकर विंढ़मगंज क्षेत्र के राम जानकी मंदिर,काली शक्तिपीठ मंदिर,शिव मंदिर सलाईयाडीह, शिव मंदिर हरनाकछार,धरती डोलवा शिव मंदिर, धूमा, शिव मंदिर घिवही, महुली शिव मंदिर, तमाम मंदिरों में विशेष तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा है,माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंजने लगेगा मंदिरों में साफ-सफाई व सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। समितियों की ओर से सुबह-शाम पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन तथा विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।इसी बीच रामलीला मंचन का भी आज से ही भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। रामलीला के माध्यम से भक्तजन भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन व मर्यादा का संदेश ग्रहण कर रहे हैं। रात में होने वाले मंचन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्रि और रामलीला का समन्वय क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्सव का भी अनूठा वातावरण निर्मित करता है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X