Last Updated:
एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी स्ट्रगल भरी जिंदगी को याद करते हुए बताया कि कभी वो डिलीवरी बॉय थे और आज जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘फोर्स 3’ के सेट पर काम कर रहे हैं. उनकी ये कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
वायरल हो रही पोस्ट
नई दिल्ली. एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू हो चुकी है और वह इसकी तैयारियों में बिजी हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ काम कर रहे हैं.
हर्षवर्धन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर की. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वो डिलीवरी बॉय का काम करते थे और जॉन अब्राहम के फैन थे, लेकिन आज वही उनके साथ सेट पर काम कर रहे हैं.
पोस्ट शेयर कर बयां किया स्ट्रगल
View this post on Instagram


