—Advertisement—

कचनरवा सहकारी समिति का भवन दयनीय अवस्था में लोगों ने नए भवन बनवाने की मांग 

Author Picture
Published On: June 9, 2024

—Advertisement—

कचनरवा सहकारी समिति का भवन दयनीय अवस्था में लोगों ने नए भवन बनवाने की मांग 

राजेश तिवारी (संवाददाता)

कोन/सोनभद्र – नवसृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा के अंतर्गत सहकारी समिति कचनरवा का भवन जर्जर अवस्था में है जो कि बरसात होते ही छत से पानी टपकना शुरू हो जाता है और दूसरी और दीवाल से लेकर फर्श तक सारे दयनीय स्थिति में है जहां लोगों खाद बीज लेने हेतु लोगों को डर सताने लगा है कि यह बिल्डिंग कभी भी गिर सकता है

क्योंकि यह बहुत पुराना भवन होने के साथ साथ मरम्मत समय समय पर न होने से लोगों को डर सताने लगा है कि यह भवन कभी भी धाराशायी हो सकता है ग्रामीणों की मानें तो उक्त भवन की मरम्मत के संबंध में संबंधित विभाग को पहले भी अवगत कराया गया है फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सुधी नहीं ली गयी जहाँ ग्रामीणों में असन्तोष ब्याप्त है जो कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्पस्ट निर्देश दिया गया है कि जो भी पुराने भवन हैं जो जर्जर भवन हैं उन्हें तत्काल ठीक करायें या जाँच करके नये भवन का निर्माण करायें.इस संबंध में सरकारी समिति का नरवा के अध्यक्ष श्री संतोष जायसवाल ने बताया कि भवन की स्थिति दयनीय है जो कभी भी छत गिर सकता है जिससे कभी भी बहुत बड़ी घटना घटित हो सकती है जिसे तत्काल ठीक कराना जनहित के लिए न्यायप्रिय होगा. देखना अब यह ह कि संबंधित विभाग या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कौन सी रूप रेखा तैयार की जाती है. संबंध में वन समिति के अध्यक्ष विहारी प्रसाद यादव के आलावा ग्रामीणों ने उन्होंने संबंधित अधिकारी से मांग किया है कि सहकारी समिति कचनरवा के भवन को तत्काल निर्माण कराया जाय.

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X