—Advertisement—

,

कक्षा 9 की मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में “एक दिन का जिलाधिकारी” नियुक्त कर तहसील दिवस में सुनी गई समस्या

Author Picture
Published On: October 5, 2024

—Advertisement—

कक्षा 9 की मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में “एक दिन का जिलाधिकारी” नियुक्त कर तहसील दिवस में सुनी गई समस्या

कक्षा 9 वी की छात्रा पल्लवी शर्मा को तहसील दिवस में फरियादियों की समस्या सुनने हेतु बनाया गया डीएम।

(दुद्धी सोनभद्र) तहसील सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमे शिकायतकर्ता के द्वारा कुल 72 मामले सामने आए। जिसमें दो मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं एक मामले के निस्तारण हेतु संबंधित टीम को सोपा गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक अनोखी पहल देखने को मिली जिसमें मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के सभी संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने के लिए, प्ररेणा व विभिन्न पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु समाज मे छात्राओं, महिलाओं को जागरुक करने के लिए राजकीय बालिका विद्यालय दुद्धी, मे अध्यनरत एक मेधावी छात्रा पल्लवी शर्मा को सांकेतिक रूप में “एक दिन का जिलाधिकारी” नियुक्त कर तहसील दुद्धी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इस मौके पर जिलाधिकारी सोनभद्र बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव न्यायिक उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार, सीएमओ अश्वनी कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ,डीएफओ भूपेंद्र सिंह , सीओ अमित कुमार बीडीओ रामविलास चौरसिया, हेमंत सिंह,(ईओ) नगर पंचायत भोला सिंह कुशवाहा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भैया एसपी सिंह, कुमुद शेखर सिंह ,हेमंत सिंह ,सदानंद राय ,सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहें ।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X