—Advertisement—

,

ओवरलोड बाइक हादसे में महिला की मौत, दो घायल |

Author Picture
Published On: July 17, 2025

—Advertisement—

📍ब्रेकिंग न्यूज़ | दुद्धी, सोनभद्र

✍️ संवाददाता – रवि सिंह

🛵 ओवरलोड बाइक हादसे में महिला की मौत, दो घायल |

दुद्धी, सोनभद्र:

गुरुवार की देर शाम करीब 6:30 बजे, हाथीनाला थाना क्षेत्र में ओबरा-रेणूकूट मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ही बाइक पर दो महिलाएं, दो छोटे बच्चे और चालक सवार थे, जो ओबरा से रेणूकूट इलाज के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे पीछे बैठी महिला निक्की देवी (32 वर्ष), पत्नी सोमारू शर्मा, निवासी ग्राम पनारी, थाना चोपन, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निजी वाहन से सभी घायलों व मृतिका को अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक पर ओवरलोड सवारी और चालक की लापरवाही बताया जा रहा है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

> 🚨 संदेश: यातायात नियमों की अनदेखी न करें — लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X