—Advertisement—

ओबीसी सामाजिक सम्मेलन में कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर बताएं सरकार की उपलब्धियां

Author Picture
Published On: March 9, 2024

—Advertisement—

ओबीसी सामाजिक सम्मेलन में कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर बताएं सरकार की उपलब्धियां – बी एन गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री भाजपा जाति पात से ऊपर उठकर विकास के लिए कार्य कर रहीं सरकार —-

देश की बागडोर पिछड़ा वर्ग के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में होने से भारत की बदली तस्वीर —-

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी — दुद्धी सोनभद्र रामलीला खेल मैदान के निकट नगर पंचायत के बहुउद्देशी हाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ओबीसी सामाजिक सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि बी एन गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र नें अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन की सरकार जाति पात धर्मपंत मजहब से ऊपर उठकर सबके कल्याण का सरकार कार्य कर रही हैं |

ओबीसी वर्ग से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं अब तक के इतिहास में ऐसा कार्यकाल किसी प्रधानमंत्री का नहीं रहा | महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति, सभी वर्गों को पक्का छत, उज्जवला गैस से पर्यावरण प्रदूषण व धुआ से मुक्ति, किसान सम्मन निधि, किसानों को अपनी उत्पादन की वस्तुओं को विश्व का बाजार उपलब्ध कराना, आत्मनिर्भर भारत, विदेश में भारत की बढ़ती साख, विश्व का सबसे मजबूत आर्थिक देश भारत से ऊपर उठकर अंतरराष्ट्रीय विकसित देशों का आज भारत मार्गदर्शक बनाकर कार्य कर रहा है यह प्रत्येक भारतीयों के लिए गर्व की बात है |

कार्यकर्ताओं को चट्टी चौराहे चायपान की दुकान से लेकर गांव गांव घर-घर लाभार्थियों से मिलकर विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री जी को मजबूती प्रदान करने का आहृवाहन किया | जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ ओम प्रकाश यादव नें कहाँ परिवारवाद से ऊपर उठकर सरकार कार्य कर रही जबकि सपा नें कभी अपने परिवार से बाहर के समाज को महत्व नहीं दिया | जिला मंत्री दिलीप पांडेय नें कहाँ 10 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में सरकार ने कार्यकर अपनी विकास रूपी मंशा को स्पष्ट कर दिया | कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी द्वारा किया गया और आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया | भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता द्वारा अतिथियों का अंग वस्त्रम कर आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम का संचालन प्रेम नारायण सिंह भाजपा मंडल महामंत्री द्वारा किया गया | इस मौके पर भगवान आश्रय रबिंन्द्र गुप्ता जिलामंत्री,मंच पर पिछड़ा वर्ग के प्रमुख पदाधिकारी प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष, जितेन्द्र चन्द्रवंशी प्रधान प्रतिनिधि महामंत्री निरंजन जायसवाल, धर्मेंद्र पाल संयोजक, सहित पिछड़ा वर्ग के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X