—Advertisement—

ऑस्कर में ‘तेरा मेरा नाता’ की गूंज, गुजराती फिल्ममेकर चंदा पटेल ने फिल्म का किया ग्लोबल प्रमोशन

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फिल्ममेकर चंदा पटेल ने ऑस्कर 2026 में ‘डब्लूआईएफपीए’ का रीप्रेजेंट कर इतिहास रच दिया है. वह इस मंच तक पहुंचने वाली पहली गुजराती महिला निर्माताओं में से एक बन गई हैं. उन्होंने इस मौके का लाभ उठाते हुए अपनी अगली फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ का ग्लोबल लेवल पर प्रचार भी किया, जिसमें सूरज कुमार अहम भूमिका में हैं. चंदा की उपलब्धि न सिर्फ गुजराती सिनेमा के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह विश्व स्तर पर भारतीय रीजनल फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती साख और पहचान को भी दर्शाती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चंदा पटेल ने ग्लोबल स्टेज पर गुजराती सिनेमा का नाम बढ़ाया.

नई दिल्ली: गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह वाकई एक ऐतिहासिक और गर्व से भर देने वाला पल है, क्योंकि फिल्ममेकर चंदा पटेल ऑस्कर 2026 के भव्य मंच तक पहुंचने वाली पहली गुजराती महिला प्रोड्यूसर्स में से एक बन गई हैं. उन्होंने इस ग्लोबल सेरेमनी में ‘वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूर्स एसोसिएशन’ का रीप्रेजेंट किया, जो भारतीय फिल्म मेकर्स की बढ़ती वैश्विक साख को दर्शाता है. चंदा पटेल, जो खुद ‘डब्लूआईएफपीए’ की एग्जीक्यूटिव कमेटी की एक सक्रिय सदस्य हैं, की ऑस्कर में मौजूदगी यह साबित करती है कि अब क्षेत्रीय सिनेमा की पहुंच सिर्फ देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. उनकी यह उपलब्धि न केवल गुजराती समुदाय के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबल मैप पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

एसोसिएशन का मान बढ़ाने के साथ-साथ चंदा पटेल ने इस सुनहरे मौके का इस्तेमाल अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ के इंटरनेशनल प्रमोशन के लिए भी किया. इस फिल्म में सूरज कुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं और इसकी कहानी मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है. ऑस्कर जैसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी फिल्म की चर्चा करना किसी भी निर्माता के लिए एक बड़ा सपना होता है, और चंदा ने इसे हकीकत में बदल कर दिखाया है. इस वैश्विक एक्पोजर से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत में एक नई पहचान मिली है, जिससे उम्मीद जगी है कि भारतीय कहानियों को अब दुनिया भर के दर्शक और क्रिटिक्स और भी करीब से देख और समझ पाएंगे. चंदा पटेल ने खुद इस अनुभव को बेहद सुखद बताया और कहा कि गुजराती फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ पर टिकी सबकी नजर
‘डब्लूआईएफपीए’ (WIFPA) के साथ जुड़कर चंदा पटेल लंबे समय से फिल्ममेकरओं के हितों और इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए काम करती रही हैं. ऑस्कर 2026 में उनकी भागीदारी इस बात का सबूत है कि भारतीय प्रोड्यूसर्स अब ग्लोबल सिनेमा के संवाद का एक अनिवार्य हिस्सा बनते जा रहे हैं. वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन हमेशा से ही भारतीय सिनेमा को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट करने में आगे रहा है और चंदा जैसी असरदार लीडर्स के जरिए यह मिशन और भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उनकी यह यात्रा दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और सही विजन के साथ एक क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री भी दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में अपनी चमक बिखेर सकती है. अब सबकी नजरें उनकी फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ पर टिकी हैं, जिसे इस अंतरराष्ट्रीय चर्चा का भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X