—Advertisement—

,

ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौके पर मौत, दो घायल |

Author Picture
Published On: July 17, 2025

—Advertisement—

ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौके पर मौत, दो घायल

दुद्धी, सोनभद्र 

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डुमरडीहा गांव में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज़ रफ्तार टेंपो गुलाल झरिया भट्टी मोड़ से दुद्धी की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना स्थल जिओ टावर के समीप बताया जा रहा है।

टेंपो में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। इस हादसे में पीछे बैठे रामप्रवेश उर्फ लालू (30 वर्ष), पुत्र भुन्न भारती, निवासी डुमरडीहा को सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बी.के. सिंह ने रामप्रवेश को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में सत्येंद्र कुमार (28 वर्ष), पुत्र भीखम राम कुशवाहा, निवासी डुमरडीहा को भी गंभीर चोटें आईं, विशेषकर उनके पैरों में। एक अन्य यात्री को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो मौके से फरार हो गया।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है और अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी।


जनहित सूचना:

सार्वजनिक सड़कों पर तेज गति व अनियंत्रित वाहन चलाना ना सिर्फ स्वयं के लिए, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण हेतु नियमित चेकिंग और वाहन चालकों पर सख्ती बरती जाए।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X