Last Updated:
फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का क्रेज ऐसा है कि थिएटर हाउसफुल हो चुके हैं. लेकिन इसी बीच धुरंधर में रजत अरोड़ा ने एक सीन का जिक्र करते हुए बताया है कि फिल्म के लिए आदित्य धर ने उनसे कहा था कि ऐसे रोना है, जैसे पिता के मरने पर बेटा रोता है.
छा गया था फिल्म ‘धुरंधर’ का वो सीन
नई दिल्ली. फिल्म ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होते ही पहले पार्ट के एक इमोशनल सीन की चर्चा होने लगी है. एक ऐसा इमोशनल सीन को लेकर नया खुलासा सामने आया है, जिसमे ंडायरेक्टर आदित्य धर ने अक्षय खन्ना के डेथ सीन के दौरान रजत अरोड़ा को कहा था कि ऐसा रोना है जैसे कि तुम अपने पिता की मौत पर रो रहे हो.
आदित्य धर अपने परफेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी फिल्में इस बात का सबूत है कि वह फिल्म में किस कदर डूबकर लोगों से काम कराते हैं. फिल्म धुरंधर के एक सीन को ब्रीफ करने का उनका किस्सा रजत अरोड़ा ने सुनाया है. अब फिल्म के कलाकारों ने बताया है कि उस एक सीन को शूट करते वक्त सेट पर अचानक कैसे माहौल बदल गया था.
पिता के मरने जैसा फील करके रोना है
बिना ग्लिसरीन शूट करना था सीन
रजत ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि उन्हें वो रोने वाला सीन ऐसे चाहिए था कि जैसे तुम्हारा ही कोई अपना मर गया है, ऐसे रोना है. यही वजह है कि फिल्म के हर कलाकार की एक्टिंग को लोगों ने इतना पसंद किया है. उसी सीन को देखकर लोग भी थिएटर में इमोशनल हो गए थे.विक्रम ने भी बताया कि वह उस दिन सुबह ही स्क्रिप्ट लेकर तैयार थे कि आज रहमान डकैत की मौत का सीन शूट करना है. एक खास बात ये भी थी कि इस सीन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किसी को नहीं करना था.
बता दें कि आज यानी 19 मार्च को धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. प्रेड प्रीव्यू के बाद से ही फिल्म में रणवीर सिंह के रोल की जमकर तारीफ हो रही है. लोग एक बार फिर रणवीर की एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें


