—Advertisement—

एलियंस और इंसानों का हाइब्रिड बच्चा तैयार कर रही अमेरिकी सेना? ट्रंप के ‘चहेते’ ने गिनाए 12 गुप्त ठिकाने

Author Picture
Published On: April 1, 2026

—Advertisement—

वाशिंगटन: पूर्व सांसद मैट गेट्ज ने दावा किया है कि जब वे पद पर थे, तब उन्हें एक सीक्रेट एलियन ब्रीडिंग प्रोग्राम के बारे में ब्रीफिंग दी गई थी. गेट्ज ने ‘द बेनी शो’ में बातचीत के दौरान बताया कि फ्लोरिडा स्थित उनके ऑफिस में एक सैन्य अधिकारी उनसे मिलने आया था. वह व्यक्ति यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी में था और उसने गेट्ज को हाइब्रिड ब्रीडिंग प्रोग्राम की लोकेशंस के बारे में बताया. दावे के मुताबिक पकड़े गए एलियंस और इंसानों के बीच क्रॉस-ब्रीडिंग कराई जा रही है. इसका मकसद एक ऐसी हाइब्रिड रेस तैयार करना है जो दूसरे ग्रहों के जीवों के साथ संवाद कर सके. गेट्ज ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें यह जानकारी एक सीनियर अधिकारी ने दी थी. इस मीटिंग के दौरान गेट्ज का स्टाफ भी वहां मौजूद था.

मैट गेट्ज को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल के पद के लिए चुना था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. अब उनके इस नए खुलासे ने पेंटागन और अमेरिकी सरकार की गुप्त फाइलों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

ब्रीडिंग प्रोग्राम के लिए कहां से लाए जा रहे हैं इंसान?

इस खुलासे का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है जहां गेट्ज ने इंसानों के स्रोत के बारे में बताया. गेट्ज के अनुसार, उन्हें बताया गया कि इस प्रोग्राम के लिए इंसानों को युद्ध क्षेत्रों और प्रवासियों के काफिले से उठाया गया है. यानी जो लोग लापता हो जाते हैं या जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं होता, उनका इस्तेमाल इस प्रयोग में किया जा रहा है.

गेट्ज ने बताया कि उन्हें 6 से 12 ऐसी फैसिलिटीज के बारे में जानकारी दी गई जहां यह काम चल रहा है. हालांकि गेट्ज ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने खुद इन दावों की सत्यता की जांच नहीं की है. वह अधिकारी चाहता था कि संसद के सदस्य उन ठिकानों पर जाएं ताकि वहां मौजूद सबूतों को हटाया न जा सके.

क्या ट्रंप प्रशासन एलियंस का सच दुनिया के सामने लाने वाला है?

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद कई बार अंतरिक्ष और एलियंस के मुद्दे पर खुलकर बात की है. ट्रंप सरकार ने ‘Aliens.gov’ नाम से एक डोमेन भी रजिस्टर किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने पेंटागन को निर्देश दिया है कि यूएफओ से जुड़ी उन फाइलों की पहचान कर उन्हें सार्वजनिक किया जाए जिनमें लोगों की भारी दिलचस्पी है.

ट्रंप का कहना है कि वे खुद नहीं जानते कि ये सच है या नहीं, लेकिन वे पारदर्शिता चाहते हैं. वहीं पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने भी स्वीकार किया था कि आसमान में ऐसी चीजें देखी गई हैं जिन्हें हम समझ नहीं पाए हैं. हालांकि ओबामा ने किसी अंडरग्राउंड फैसिलिटी में एलियंस होने की बात से इनकार किया था.

मैट गेट्ज के दावों पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

मैट गेट्ज हमेशा से ही विवादों में रहे हैं. हाल ही में उन पर लगे आरोपों के कारण उन्हें अटॉर्नी जनरल की रेस से बाहर होना पड़ा था. अब एलियंस पर उनके इस बयान को कुछ लोग ध्यान भटकाने की कोशिश मान रहे हैं. इसके अलावा गेट्ज ने हाल ही में ईरान के साथ संघर्ष को लेकर ट्रंप प्रशासन की नीतियों की आलोचना भी की है. उन्होंने कहा कि ईरान में सेना भेजना अमेरिका को असुरक्षित बनाएगा. ऐसे में उनके एलियन संबंधी दावों को लेकर व्हाइट हाउस और रक्षा विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X