—Advertisement—

,

एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब मिलेगी ग्रामीणों को बैंकिंग की आसान सुविधाएं

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: September 29, 2025

—Advertisement—

एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब मिलेगी ग्रामीणों को बैंकिंग की आसान सुविधाएं |

सोनभद्र। दिनांक 29 सितम्बर 2025 को बाबू मोबाइल एजेंसी कचनरवा, थाना-कोन, जनपद सोनभद्र (उ.प्र.) में एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस सेवा केंद्र के शुरू होने से अब क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां से एयरटेल बैंक का पासबुक, मोबाइल नंबर परिवर्तन, खाता स्टेटमेंट, KYC अपडेट, एटीएम सुविधा तथा आधार से नकद निकासी जैसी आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी।

ग्रामीणों ने बताया कि इस सेवा केंद्र के खुलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। यह पहल गांव के लोगों को डिजिटल और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X