—Advertisement—

,

एनएच-39 पर टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: February 4, 2026

—Advertisement—

एनएच-39 पर टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैयाडीह की मूल निवासी कबूतरी देवी, पत्नी गणेश यादव, एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना विंढमगंज बाजार क्षेत्र में मुख्य मार्ग एनएच-39 पर सरकारी अस्पताल से कुछ ही दूरी पर घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबूतरी देवी बाजार से आवश्यक सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद महिला सड़क पर गिर पड़ी और काफी देर तक दर्द से कराहती रहीं।
बताया जा रहा है कि उक्त टेलर चेसिस टाटा, जमशेदपुर से लाया जा रहा था, जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। वाहन चालक का नाम सुभाष बताया गया है, जो दसरथ का पुत्र है। घायल महिला कबूतरी देवी का कहना है कि वह पूरी सावधानी से सड़क के किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद पीछे से आए टेलर चालक ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें धक्का मार दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल विंढमगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने टेलर चेसिस को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन को थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही वाहन चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। महिला ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
यह घटना एनएच-39 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय मार्ग पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की गति पर नियंत्रण तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X