—Advertisement—

,

एक के बाद एक चार भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजन सदमे में

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: January 17, 2026

—Advertisement—

एक के बाद एक चार भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजन सदमे में

विंढमगंज (सोनभद्र)।

कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा पंचायत अंतर्गत टोला मधुरी गांव निवासी 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामप्रित की मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान गुरुवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। अर्जुन की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों के अनुसार अर्जुन परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इससे पूर्व परिवार के तीन भाइयों की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद अर्जुन ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा बन गया था। उसकी असामयिक मृत्यु से अब परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती ने जिला मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन इसके बावजूद समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। यदि अर्जुन का समय पर और सही ढंग से इलाज किया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

मृतक की बहन सुशीला ने भी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते बेहतर इलाज न मिलने के कारण उनके भाई की जान चली गई। उन्होंने बताया कि इलाज के खर्च के चलते परिवार पहले ही अपनी जमीन बेच चुका है और अब केवल एक जर्जर खपड़ैल मकान ही शेष बचा है।

परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। सरकारी सहायता के नाम पर केवल मां के नाम राशन कार्ड है। न तो किसी प्रकार की पेंशन मिलती है और न ही कोई अन्य सरकारी लाभ। आठ सदस्यों वाले परिवार के भरण-पोषण का अब कोई भी साधन शेष नहीं बचा है।

परिजनों ने शासन-प्रशासन एवं समाजसेवी संगठनों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। अर्जुन की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए परिवार की आर्थिक मदद की तथा लोगों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की। साथ ही कुंडला ग्राम प्रधान सुजीत यादव उर्फ बुल्लू ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X