—Advertisement—

,

ई रिक्शा वाहन पलटने से सफाई कर्मचारी घायल ||

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: January 31, 2025

—Advertisement—

ई रिक्शा वाहन पलटने से सफाई कर्मचारी घायल ||

ब्लॉक पर तैनात सफाई कर्मचारी कई वर्षों से बाबू बन कर रहे है कार्य |

विंढमगंज थाना क्षेत्र के गांव जोरुखाड में कूड़ा डालने जा रहे सफाई कर्मी का ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार

गिरवर प्रसाद पुत्र मुंद्रिका प्रसाद 42 वर्ष निवासी ग्राम जोरुखाड गांव में पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी है। वह अपने साथी शशी कुमार के साथ शुक्रवार की सुबह 12.30 बजे गांव में साफ सफाई कर ई रिक्शे में कूड़ा भरकर डालने जा रहे थे ।गांव की सड़क के पास पहुंचा तो अचानक उसका रिक्शा पलट गया। किसी तरह से उसे रिक्शे से निकाला गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।साथी शशी और ग्रामीण के सहयोग से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । पैर में गंभीर चोटें आई हैं वहीं वहीं अन्य साथी सफाई कर्मचारी की घटना की सुचना मिलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि हम लोगों के साथ शोषन हो रहा है हम लोग अभी ई-रिक्शा ठेला चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है हमलोगों से जबरजस्ती ई रिक्शा चलवाया जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात विनय कुमार सिंह,जय प्रकाश, राजेश बाबू बन कर आदेश जारी कर देते हैं।

ब्लॉक में तैनात जो बाबू बन कर कार्य कर रहे हैं तुरंत हटाया जाए आए दिन हम सभी पर अन्य कामों को करने का हमेशा दबाव बनाया जाता है।साथी होने के बावजूद हम लोगो को ही शोषन करते हैं तीनों सफाई कर्मचारीयों को ब्लॉक से हटाया जाए कई वर्षों से बने हुए हैं आज उसी का परिणाम है कि साथी की हालत हुई है। वहीं एडीओ से सैल फोन से बात हुई तो उन्होंने कहा की एक सफाई कर्मचारी घायल हुआ है। ई रिक्शा चलाने नहीं आ रहा था तो हमसे एक बार बात करनी चाहिए थी हम तुरंत प्रशिक्षण दिलाते ऊपर से आदेश है हर कर्मचारी को ई रिक्शा से कचरा ढोंना है। हम अपने तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर सुरेंद्र कुमार गौतम,बिनोद पासवान,राजेश रावत, सुरेश भारती,अजय कुमार ओझा, श्याम देव, धर्मनाथ, रमेश भारती, सुखलाल, नरेश, स्माइल अंसारी,शिव प्रसाद, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X