Last Updated:
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने हालिया प्रेस ब्रीफिंग में ईरान के खिलाफ जारी युद्ध को लेकर बेहद आक्रामक और निर्णायक तेवर दिखाए हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका का मकसद केवल हमला करना नहीं, बल्कि ईरान की सैन्य शक्ति और उसके परमाणु सपनों को हमेशा के लिए दफन करना है। हेगसेथ ने लाइव आकर एलान किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ तब तक नहीं रुकेगा जब तक ईरान पूरी तरह घुटनों पर न आ जाए और यह जंग सिर्फ और सिर्फ अमेरिका की शर्तों पर खत्म होगी.
हेगसेथ ने साफ कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. उन्होंने ईरान के नेतृत्व को ‘पागल’ करार देते हुए कहा कि उन्हें परमाणु ब्लैकमेलिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी.
रक्षा सचिव के मुताबिक, ईरान की नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है और उसके मिसाइल बनाने वाले कारखाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं.
हेगसेथ ने उस विवाद पर भी जब दिया जिसमें कहा जा रहा था ये अमेरिका की जंग नहीं थी. हेगसेथ ने कहा कि ईरान शिया फोर्सेस को इकट्ठा करके 47 से अमेरिका के खिलाफ साजिश कर रहा है. इसलिए ये अमेरिका की जंग है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…


