—Advertisement—

ईरान से जंग का ‘एंड गेम’ नहीं जानते ट्रंप? मिडिल ईस्ट में फंस गई अमेरिकी सेना, पेंटागन चुका रहा भारी कीमत

Author Picture
Published On: March 22, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

ईरान से जंग का ‘एंड गेम’ नहीं जानते ट्रंप? मिडिल ईस्ट में फंस गई अमेरिकी सेना

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप की जिद ने अमेरिका को मिडिल-ईस्ट में फंसा दिया है. उन्हें वहां से निकलने का तरीका नहीं सूझ रहा. पश्चिमी एशिया में हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के बावजूद किसी को इस युद्ध का अंतिम समाधान नजर नहीं आ रहा है. रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने अपनी ही पार्टी की सरकार से सीधा सवाल किया है कि अमेरिका इस जंग से आखिर हासिल क्या करना चाहता है?

ख़बरें फटाफट

Zoom

यूएई के फुजैरा स्थित ऑयल रिफाइनरी पर ईरान के ड्रोन हमले के बाद वहां से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार. (एपी)

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के समर्थन के बिना ही अमेरिका को युद्ध में धकेल दिया, लेकिन सांसद यह सवाल उठा रहे हैं कि ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर समाप्त होगा. युद्ध शुरू हुए तीन सप्ताह हो चुके हैं और अब इसके परिणाम स्पष्ट होने लगे हैं. कम से कम 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और 230 से अधिक घायल हुए हैं. पेंटागन द्वारा युद्ध निधि (वॉर फंड) के लिए 200 अरब अमेरिकी डॉलर का अनुरोध व्हाइट हाउस में पेंडिंग है. सहयोगी देशों पर हमले हो रहे हैं, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और हजारों अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात किए जा रहे हैं, जबकि इस समस्या का कोई अंतिम समाधान नजर नहीं आ रहा.

उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “असल सवाल यह है कि हम अंततः क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?” ट्रंप ने शुक्रवार देर रात कहा था कि वह सैन्य अभियानों को ‘समाप्त करने’ पर विचार कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने नए उद्देश्यों और लक्ष्यों की रूपरेखा भी बताई थी. प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा है कि सैन्य अभियान जल्द ही समाप्त हो जाएगा. जॉनसन ने कहा, “मुझे लगता है कि मूल मिशन लगभग पूरा हो चुका है.”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों को ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रही है. हालांकि, अमेरिका ने उस क्षेत्र में और युद्धपोत तथा मरीन सैनिक तैनात करने की घोषणा भी की है. ईरान ने भी दुनिया भर के पर्यटन स्थलों पर हमले की धमकी दी है.

ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया गया
दूसरी ओर, ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को शनिवार को एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया. इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा कि आने वाले सप्ताह में ईरान के खिलाफ हमलों में ‘काफी वृद्धि’ होगी. पश्चिम एशिया में युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच काट्ज ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘अगले सप्ताह, इजरायल और अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी आतंकवादी शासन तथा उसके आधारभूत ढांचों के विरुद्ध किए जाने वाले हमलों की तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.’

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X