—Advertisement—

ईरान में US का सर्च ऑपरेशन, F-15E का एक पायलट रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता – News18 हिंदी

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

X

Iran War: ईरान में US का सर्च ऑपरेशन, F-15E का एक पायलट रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

 

arw img

Iran War: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान की जमीन पर अपने लापता पायलट की तलाश के लिए बड़ा ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E और A-10 को मार गिराया है. अमेरिकी मीडिया के हवाले से खबर है कि गिराए गए F-15E फाइटर जेट के क्रू में दो लोग सवार थे. इनमें से एक को सुरक्षित निकाल लेने का दावा किया जा रहा है, जबकि दूसरा पायलट अब भी लापता बताया जा रहा है. व्हाइट हाउस ने भी ईरान में विमान गिरने की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी कॉम्बेट सर्च एंड रेस्क्यू (CSAR) टीम ईरान के अंदर तक ऑपरेशन चला रही है. इस मिशन में हेलीकॉप्टर और विशेष विमान तैनात किए गए हैं, जो लापता क्रू मेंबर की तलाश में जुटे हैं. वहीं, ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि उसने अमेरिकी पायलटों को पकड़ने पर इनाम घोषित किया है. इससे स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो गई है. इस बीच, इजरायल ने भी सुरक्षा कारणों से कुछ सैन्य गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है, ताकि अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई बाधा न आए. फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर सस्पेंस बना हुआ है और दोनों देशों के दावों के बीच सच्चाई क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन इतना जरूर है कि मिडिल ईस्ट का यह टकराव अब और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X