Last Updated:
ईरान में अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान के मार गिराए जाने के बाद लापता पायलट को लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है. मिलिट्री एविएशन एक्सपर्ट डैन रूनी के अनुसार, हीट-सीकिंग मिसाइल ने इस नॉन-स्टील्थ विमान को निशाना बनाया है. पायलट को दी जाने वाली स्पेशल ‘सीरी’ ट्रेनिंग और अमेरिकी रेस्क्यू टीम की तकनीक ही अब उसकी आखिरी उम्मीद है.
अमेरिका का F-15E लड़ाकू विमान (File Photo : AP)
वाशिंगटन/तेहरान: साउथ-वेस्टर्न ईरान का वो इलाका, जहां सिर्फ सूखे पहाड़ और पथरीली जमीन है, वहां इस वक्त एक अमेरिकी पायलट जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. शुक्रवार को ईरानी सेना ने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया, जिसके बाद से उस पायलट की तलाश तेज हो गई है. तीन बार इराक में जंग लड़ चुके लेफ्टिनेंट कर्नल डैन रूनी का मानना है कि यह घटना भले ही डराने वाली हो, लेकिन अमेरिकी पायलटों को ऐसे ही ‘सबसे बुरे दिन’ के लिए ट्रेन किया जाता है. पिछले पांच हफ्तों में अमेरिका ने ईरान पर 13,000 से ज्यादा हमले किए हैं, जिनमें यह पहला मौका है जब कोई प्लेन क्रैश हुआ है.
क्या अमेरिकी एयर फोर्स की रणनीति फेल हो गई है?
ईरान के मुताबिक, यह क्रैश फाइटर जेट का टुकड़ा है. (Photo via Reuters)
क्या पायलट खुद को बचाने में कामयाब होगा?
रूनी के मुताबिक, एक फाइटर पायलट को सिर्फ उड़ना ही नहीं, बल्कि दुश्मन के इलाके में जिंदा रहना भी सिखाया जाता है. इसे मिलिट्री की भाषा में ‘सीरी’ (SERE) ट्रेनिंग कहते हैं. इसमें पायलट को इजेक्शन, सर्वाइवल और दुश्मन की कैद से भागने की ट्रेनिंग दी जाती है. जब विमान को मिसाइल लगती है, तो पायलट का दिमाग नहीं बल्कि उसकी ट्रेनिंग काम करती है. वह पैराशूट से नीचे आते समय ही अपने सर्वाइवल रेडियो को एक्टिव कर देता है और जमीन पर उतरते ही छिपने की जगह तलाशता है. ईरान की पथरीली वादियों में अंधेरा उस पायलट का सबसे बड़ा दोस्त साबित हो सकता है क्योंकि अमेरिकी सेना के पास रात में देखने और ऑपरेट करने की दुनिया में सबसे बेहतरीन तकनीक है.
अगर पायलट पकड़ा गया तो क्या होगा?
क्या अमेरिका इस नुकसान के लिए तैयार था?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है. फाइटर पायलट यह जानते हुए ही कॉकपिट में बैठते हैं कि उनका सामना मौत से हो सकता है. यह कोई लापरवाही नहीं, बल्कि युद्ध की भौतिकी (Physics of War) है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जनरल डैन केन ने जिस रणनीति को तैयार किया है, उसने ईरान के डिफेंस को काफी हद तक तबाह कर दिया है. एक विमान का गिरना कठिन मिशन का हिस्सा है. अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर हैं कि अमेरिका अपने उस जांबाज को सुरक्षित घर वापस कैसे लाता है.
About the Author

दीपक वर्मा एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों औ…और पढ़ें


