—Advertisement—

,

इंडियन बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: December 28, 2024

—Advertisement—

इंडियन बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत |

कोन थाना क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक कचनरवा शाखा में केवाईसी कराने के लिए कई दिनों से चक्कर काटते रहे किसान की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रममन उम्र 59 वर्ष पुत्र स्वo सुखदेव निवासी कचनरवा इंडियन बैंक में जमा रुपये निकालने को लेकर परेशान थे बैंक मैनेजर ने कहा था जब तक केवाईसी नहीं होता तब तक खाते से लेन देन नहीं होगा चार दिनों से बैंक आकर लाइन में लगे रहते पर बैंक कर्मी कभी सर्वर परेशानी या कुछ कह देते और रममन फिर घर वापस आ जाते ऐसे ही तीन दिन बित गया पर इनका केवाईसी नहीं किया

शुक्रवार को बैंक परिसर में ही तबीयत खराब हो गई बैंक में उनके साथ उनके बेटा ने उन्हें पकड़ रखा और बैंक कर्मचारी ने कहा तुरंत यहां से ले कर जाओ नहीं तो हमलोगों को हाफत में डालोगे बैंककर्मीयो ने कोई मानवता नहीं दिखाई और वैसे ही बेटे ने गोद में उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया किबैंक में केवाईसी के लिए वह पिछले काफी दिनों से चक्कर काट रहे थे, लेकिन बैंक कर्मी उनका काम नहीं कर रहे थे, आज भी पिताजी बैंक में सुबह से ही थे लेकिन केवाईसी नहीं किया और मैनेजर ने कहा जाओ अभी भीड़ है अभद्रता व्यवहार से क्षुब्द पिताजी को सदमा लगा और उनकी तबीयत खराब हो गई।अनुभव कोरी -ब्रांच मैनेजर,अमजद अली – सहायक मैनेजर पर जांच कर कार्रवाई की जाएं पता नहीं ऐसे मनेजर रहेंगे तो यहां की भोली भाली उपभोक्ताओं को परेशान करते रहेंगे। वहीं सैल फोन से ब्रांच मैनेजर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते बहुत भेद भाव होता है कचनरवा,कोन, विंढमगंज बैंक की भी स्थिति यही है।अगर उनका केवाईसी कर दिया जाता तो आज वह जिंदा रहते।अब हम सभी उपभोक्ता ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ आवाज उठायेंगे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X