—Advertisement—

,

इंडियन बैंक कचनरवा शाखा में स्थापना दिवस पर ग्राहकों का सम्मान – नई सेवाओं व योजनाओं की दी जानकारी

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: August 22, 2025

—Advertisement—

इंडियन बैंक कचनरवा शाखा में स्थापना दिवस पर ग्राहकों का सम्मान – नई सेवाओं व योजनाओं की दी जानकारी

कचनरवा-(कोन/सोनभद्र) | इंडियन बैंक कचनरवा शाखा में शुक्रवार को स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “आपके सम्मान का ग्राहक दिवस 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक, बैंक स्टाफ के साथ-साथ आस-पास के गाँवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीण खाताधारक शामिल हुए।

ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन

शाम 4 बजे से ग्राहक संगोष्ठी की शुरुआत हुई, जिसमें बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंक स्टाफ ने खाताधारकों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के उपाय भी बताए |

 ग्रामीण जनता के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

 1. नया 24×7 टोल-फ्री नंबर – ग्राहकों की सुविधा के लिए इंडियन बैंक ने नया हेल्पलाइन नंबर 1800-1700 जारी किया है, जो 1 सितम्बर 2025 से लागू होगा। अब ग्राहक घर बैठे किसी भी समय अपनी समस्या का समाधान फोन पर प्राप्त कर सकेंगे।

2. सरकारी लाभकारी योजनाएँ – ग्रामीण खाताधारकों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बताए गए।

3. डिजिटल बैंकिंग की सुविधा – ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई, नेट बैंकिंग जैसी सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करना सिखाया गया। इससे ग्रामीण अब अपने घर से ही बैलेंस चेक, पैसे ट्रांसफर और बिल भुगतान कर सकेंगे।

4. लोन एवं क्रेडिट सुविधा – किसान भाइयों और छोटे व्यापारियों को बताया गया कि बैंक खेती-किसानी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और शिक्षा हेतु आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराता है।

 5. सुरक्षित लेन-देन के सुझाव – ग्राहकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वे कभी भी अपने OTP, पासवर्ड या एटीएम पिन किसी अजनबी से साझा न करें और धोखाधड़ी से बचें।

ग्राहकों का सम्मान और आभार

शाखा प्रबंधक अलख नारायण जी ने उपस्थित ग्रामीण खाताधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कहे –
“ग्राहक ही बैंक की असली ताकत हैं। बैंक हमेशा ग्रामीण विकास, किसानों और छोटे व्यापारियों की आर्थिक उन्नति के लिए समर्पित है।”

इस अवसर पर मौजूद बैंक स्टाफ

अलख नारायण – शाखा प्रबंधक
अमजद अली – उप शाखा प्रबंधक
प्रेम कुमार – अकैशियर
राजीव रंजन – कैशियर
नंदू – सब स्टाफ
विनोद कुमार – स्टाफ सदस्य

प्रतिक्रिया साझा करने की अपील

बैंक ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया शाखा में, बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग के माध्यम से दें ताकि सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X