—Advertisement—

‘आप ट्रिक नहीं जानते’, चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को अक्षय कुमार की नसीहत, असरानी की सुनाई आपबीती

Author Picture
Published On: March 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को राहत दी, हालांकि उनकी मुसीबतें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. उन्हें अभी भी मोटा अमाउंट चुकाना है. इस बीच, ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में बिजी राजपाल यादव को उनके कोस्टार अक्षय कुमार ने खास नसीहत दी है. उन्होंने दिवंगत एक्टर असरानी से जुड़ा किस्सा सुनाकर उन्हें अपनी बात समझानी चाही जो प्रोड्यूसर बनने के चक्कर में अपना काफी कुछ गवां चुके थे.

नई दिल्ली: राजपाल यादव चेकबाउंस केस में तिहाड़ जेल गए, तब अक्षय कुमार-सोनू सूद सहित तमाम सितारे उनके सपोर्ट में सामने आए. सितारों ने उन्हें मुसीबत के वक्त फिल्मों में चांस देने का वादा किया. अब जब राजपाल यादव फिल्म ‘भूत बंगला’ का हिस्सा है, तब अक्षय कुमार ने उनके 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने राजपाल यादव को सलाह देते हुए दिवंगत एक्टर असरानी की जिंदगी से जुड़ा अहम किस्सा सुनाया. (फोटो साभार: IMDb)

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case, bhoot bangla, Rajpal Yadav Akshay Kumar movie, अक्षय कुमार, राजपाल यादव

अक्षय कुमार ने ‘स्क्रीन’ से बातचीत में असरानी से अपनी आखिरी बातचीत को याद किया. वे बोले, ‘उन्होंने अपनी जिंदगी के खराब दौर के बारे में बताया. मुझसे कहा- कभी फिल्म प्रोड्यूस मत करो. मैंने जिंदगी में सबसे बड़ी गलती तब की, जब मैंने अपना पैसा फिल्म में लगाया.’ वे फिर राजपाल यादव के मामले में बोले, ‘यहां भी असरानी साहब की बात फिट बैठती है.’ (फोटो साभार: IMDb)

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case, bhoot bangla, Rajpal Yadav Akshay Kumar movie, अक्षय कुमार, राजपाल यादव

अक्षय कुमार आगे कहते हैं, ‘प्रोड्यूसर बनने की कोशिश मत करो, अगर आप ट्रिक नहीं जानते हैं. अगर एक्टर हो, तो एक्टर ही रहो. शॉर्टकट से पैसा कमाने की कोशिश मत करो. मैं उम्मीद करता हूं कि राजपाल यादव इस स्थिति से बाहर निकल जाएंगे. क्या एक्टर हैं वह.’ (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case, bhoot bangla, Rajpal Yadav Akshay Kumar movie, अक्षय कुमार, राजपाल यादव

अक्षय कुमार ने राजपाल यादव की तारीफ में कहा, ‘जब लोग 100 परसेंट देते हैं, तब वह 120-140 परसेंट देता है. उनके साथ काम करने में मजा आता है. हमारी नोंक-झोक इतनी सहज होती है कि कई बार स्क्रिप्ट के बिना ही डायलॉग निकल आते हैं. जब हम उसे बनाकर प्रियदर्शन को दिखाते हैं, तो वह पसंद करते हैं.’ (फोटो साभार: IMDb)

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case, bhoot bangla, Rajpal Yadav Akshay Kumar movie, अक्षय कुमार, राजपाल यादव

प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार की बात का सपोर्ट करते हुए कहा, ‘मैंने 98 फिल्में बनाईं, लेकिन कभी प्रोड्यूस नहीं कीं. कई सफल डायरेक्टरों ने तुरंत अपनी फिल्में प्रोड्यूस की हैं. मैंने राजपाल के साथ कई कॉमेडी फिल्में की हैं. ‘भूत बंगला’ में अक्षय और राजपाल टॉम एंड जैरी की तरह हैं.’ (फोटो साभार: IMDb)

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case, bhoot bangla, Rajpal Yadav Akshay Kumar movie, अक्षय कुमार, राजपाल यादव

9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से बाहर आए. उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट के सामने सरेंडर किया था. हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देकर राहत पहुंचाई. (फोटो साभार: IMDb)

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case, bhoot bangla, Rajpal Yadav Akshay Kumar movie, अक्षय कुमार, राजपाल यादव

चेक बाउंस केस की पिछली सुनवाई में राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि वे 4.25 करोड़ रुपये पहले ही मुरलीधर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को दे चुके हैं और 25 लाख का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा हो चुका है. (फोटो साभार: IMDb)

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case, bhoot bangla, Rajpal Yadav Akshay Kumar movie, अक्षय कुमार, राजपाल यादव

कोर्ट ने तथ्यों को ध्यान में रखते हुए साफ कहा कि चूंकि मोटा अमाउंट चुकाया जा चुका है, इसलिए एक्टर को जेल नहीं भेजा जाएगा. गौरतलब है कि राजपाल यादव और अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ जल्द ही रिलीज होगी. फिल्म को पहले 15 मई को रिलीज करना था, अब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X