

सोनभद्र।ग्राम पंचायत बेलहत्थी ब्लॉक म्योरपुर के 8 टोला क्रमशः जोगीडीह,टेढीअवा,सजहवा,लालीमाटी,बेलगुड़ी,झरिहवा, रजनी,बड़वान,के मतदाताओं को 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर कोड़रा तथा निहाई पाथर स्कूल पर मतदान केंद्र बनाया गया है मतदान केंद्र दूर होने के कारण वृद्ध एवं छोटे बच्चों वाली माताएं के साथ-साथ अन्य लोग भी अपने मतदान करने से वंचित हो जाते हैं। वहां की जनता के निर्णय के अनुसार इन आठ टोला को जोगीडीह प्राइमरी स्कूल पर मतदान केंद्र बनाया जाए ।साथ ही ज्ञापन में भी यह जोर देकर कहा गया है कि वहां के आदिवासी जनता को जोगीडीह रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइन पार करने हेतु आर ओ बी का निर्माण करने हेतु पूर्व मध्य रेल धनबाद ने लिखकर अपना सुझाव दिया है कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता तब तक आर ओ बी बनाया जाना संभव नहीं है। इस रेलवे लाइन पर आर ओ बी न बन पाने के कारण लगभग 400 स्कूली बच्चे एवं सैकड़ो की संख्या में रेलवे लाइन के दोनों तरफ के गांव के लोग रेलवे लाइन क्रॉस करके अथवा स्टेशन पर खड़ी बोगी के नीचे से जाने के लिए मजबूर है ।इसके लिए जिलाधिकारी महोदय से पत्र देकर कई बार अनुरोध किया गया कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ वहां के जनता के सुविधा एवं विकास के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जाए ।विगत 8 वर्ष से यह मांग चली आ रही है लेकिन जिला प्रशासन इस पर आज तक गंभीर नहीं हुआ है मजबूर होकर आज प्रदर्शन के माध्यम से वहां के आदिवासी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सोनभद्र के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया है ।जिसमें कहा गया है यदि एक माह के अंदर इस पर सकारात्मक पहल जिला प्रशासन की ओर से नहीं किया गया तो एक माह बाद आंदोलन की रूपरेखा तय कर आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इंटक जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने जिला प्रशासन अपील किया है किअब इस समस्या के समाधान में अपना रुचि लेते हुए इसके निदान का प्रयास करें। नहीं तो यहां के आदिवासी प्रभावशाली आंदोलन के लिए विवस होगा। जो एक माह के के बाद इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी जाएगी ।जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के उपाध्यक्ष एवं इंटक के उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि यहां के आठ टोला के मतदाताओं को 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर मतदान करने के लिए विवस किया गया है इतना दूर मतदान केंद्र होने से यहां के आदिवासी अपने मतदान से वंचित हो रहे हैं ।इसलिए यथाशीघ्र जोगीडीह रेलवे स्टेशन के पास जोगीडीह प्राइमरी स्कूल पर मतदान केंद्र बनाकर यहां के मतदाताओं को सुविधा प्रदान कराया जाए ।प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महासचिव इंटक शमीम अख्तर खान ,शिव प्रसाद खरवार,कामरेड लालचंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनारी लक्ष्मण यादव,पूर्व प्रधान बेलहत्थी लक्ष्मण खरवार, सूबेदार गौड़,कंपनी खरवार,राजेश देव पांडे, लक्ष्मण भारती,शिवकुमारी देवी,बसंती देवी ,कांति देवी ,फूलमती देवी ,प्रियंका देवी ,विमला देवी ,शांति देवी,हरिशंकर गौड़ ,राजाराम भारती, कुंती देवी,सुनील पासवान,चंन्दर खरवार,राधिका प्रसाद आदि प्रमुख रूप से रहे।

