—Advertisement—

आदित्य धर का मास्टरस्ट्रोक: पाकिस्तानी सितारों ने भी की थी ‘धुरंधर’ बनाने में मदद, शॉकिंग है ये वायरल क्लिप

Author Picture
Published On: March 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में तूफानी कमाई कर रही है. पहले दिन से फिल्म की जबरदस्त रफ्तार जारी है. ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों के एक वर्ग ने प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए इसकी आलोचना की है. वहीं अब मुस्तफा ने बताया कि कई पाकिस्तानी एक्टर्स भी आदित्य धर की इस फिल्म का हिस्सा थे.

Zoom

पाकिस्तानी कलाकार भी ‘धुरंधर’ का हिस्सा थे.

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लग रही हैं. दर्शकों का एक तबका ऐसा है जिसने ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए इसकी आलोचना की है. कई पाकिस्तानी दर्शकों का मानना है कि आदित्य धर की ये फिल्म उनके मुल्क के खिलाफ है, लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार भी नजर आए थे. ‘धुरंधर’ में कई पाकिस्तानी कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल अदा किया था. इस बात का खुलासा खुद मुस्तफा ने किया है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टर मुस्तफा का वीडियो काफी वायरल हो रहा जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि फिल्मों की खूबसूरती यही होती है कि पर्दे पर एक कलाकार बस एक कलाकार होता है. अक्सर कहा जाता है कि कलाकार का न कोई धर्म होता है और न ही कोई जाति. वो बस उस किरदार में ढल जाता है जिस किरदार को वो अदा कर रहा होता है.

पाकिस्तानी कलाकारों ने निभाया सपोर्टिंग रोल

पाकिस्तानी कलाकार ने बताया कि आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ में कई पाकिस्तानी कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल अदा किया था. फिल्म में वो लोग लैंग्वेज को लेकर भी काफी मदद करते थे. मुस्तफा कहते हैं कि इस फिल्म की खूबसूरती यही है कि अगर कोई इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहता है तो फिर उन्हें बताना चाहिए कि इस फिल्म में पाकिस्तानी लोगों ने भी सपोर्टिंग रोल अदा किया था.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X