—Advertisement—

आदर्श नगर पंचायत के मेहरबानियों से अवैध कब्जा

Author Picture
Published On: November 20, 2024

—Advertisement—

आदर्श नगर पंचायत के मेहरबानियों से अवैध कब्जा

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष तिराहा पर कभी फल की ठेला लगती थी।अब वहीं फल वाले ठेला हटाकर दुकान बना लिए हैं। मजे की बात तो यह है,बगल में ही पुलिस सहायता केंद्र भी है।इसी क्रम में बताते चलें कि ओबरा वीआईपी रोड पर अवैध तरीके से दुकान लगाया जा रहे हैं,आदर्श नगर पंचायत के मेहरबानियों से,एक तरफ हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे हैं और यहां हमारे ओबरा जनपद सोनभद्र में अवैध अतिक्रमण लगाओ अभियान चल रहा है। ओबरा वीआईपी रोड पर सब्जी की दुकान और भी तमाम प्रकार की दुकान लग रही हैं।

Oplus_131072

Oplus_131072

और वहीं जहां देखा जाए सब्जी वाले दुकानदारों को सेक्टर नंबर 9 में सब्जी लगाने के लिए जगह दे दी गई है,परियोजना विभाग के द्वारा लेकिन वहीं मनबढ़ सब्जी वाले दुकानदार अपने मनमानी रवैया से दिनदहाड़े होकर अपनी दुकान लगा रहे हैं और जिसके कारण आए दिन वीआईपी रोड पर जाम भी लगता है,अगर इस बात को संज्ञान में लेते हुए कोई कार्यवाही नहीं की गई तो कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना जिला अधिकारी महोदय एक नज़र इधर भी।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X