—Advertisement—

,

आग तापते समय मडई में लगी आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: January 19, 2026

—Advertisement—

आग तापते समय मडई में लगी आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

कचनरवा/कोन (सोनभद्र)।

कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा पंचायत अंतर्गत हडवरिया गांव में रविवार की शाम करीब 6.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। आग तापने के दौरान मडई में आग लगने से 72 वर्षीय जासो देवी पत्नी जगन राम की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के बगल में लकड़ी और पुवाल से बनी मडई में पति-पत्नी आग ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने रखे पुवाल में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख जगन राम किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन जासो देवी मडई के भीतर ही फंस गईं। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और जासो देवी पूरी तरह जल गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती ने कोन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X