—Advertisement—

,

आगामी त्यौहारों को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक।

Author Picture
Published On: February 13, 2025

—Advertisement—

आगामी त्यौहारों को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक।

दुद्धी सोनभद्र। गुरुवार को विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर पुरानी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आहुत की है । बैठक में आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार को लेकर चर्चा की गई जिसमें दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में तीन जगहों पर धूमधाम से भगवान शिव माता पार्वती के पुनर्विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।नगर के कैलाश कुंज द्वार मल्देवा , हिरेश्वर महादेव मंदिर लउवा नदी तथा राजा पहाड़ी सहित अन्य जगहों पर महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाए जाने एवं व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंत्रणा की गई।

महाशिवरात्रि पर्व के दिन महाकुम्भ जाने व आने वाले तीर्थ यात्रियों की गाड़ियां सुचारु रूप निकलते रहने को लेकर सहमति बनी जबकि बड़ी गाड़ियों को कुछ समय के लिए रोकने की बात कही गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आवागमन सुचारू रहेगी और भीड़ एवं स्थिति को देखते हुए बड़ी गाड़ियों को रोका जा सकता है। वही रामनगर शिव मंदिर से उठने वाली शिव बारात को आयोजन कमेटी के द्वारा इस वर्ष बीडर चौराहे से बड़े धूमधाम से बारात लौआ नदी तट स्थित हीरेश्वर मंदिर में जाएगी इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव डॉ लवकुश प्रजापति पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि कन्हैया लाल अग्रहरि कमल कुमार क़ानू पंकज जायसवाल दिलीप पाण्डेय सुरेंद्र अग्रहरि दीपक शाह सुरेन्द्र गुप्ता बालकृष्ण जायसवाल निरंजन जायसवाल सहित विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान व नागरिक उपस्थित रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X