—Advertisement—

,

असहाय व जरूरतमंद में कंबल वितरण |

Author Picture
Published On: January 10, 2025

—Advertisement—

असहाय व जरूरतमंद में कंबल वितरण |

विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा पंचायत में गरीब व असहाय महिला व पुरूषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। धरती डोलवा ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान व कंपोजिट विद्यालय धरती डोलवा के अध्यापक मनोज गुप्ता आलोक कुमार यादव, प्रवीण कुमार द्विवेदी, रौशनी कुमारी प्राथमिक विद्यालय धरती डोलवा धनेश्वरी देवी, जयशंकर मौर्या से प्राप्त 101 कंबलों का संयुक्त रूप से वितरण किया।

कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से गरीब व असहायों को राहत मिलेगी। वहीं ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने कहा कि यदि हमारे एक छोटे प्रयास से किसी गरीब और जरूरतमंद के होठों पर मुस्कान आती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है। हमें आज जरूरतमंदो की कुछ हद तक ठंड गलन में जरूरतों को कंबल देने का प्रयास कर रहा हूं।वहीं देव कुमार पासवान ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रशंसा किए तथा कंबल वितरण में भरपूर सहयोग किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य महेश्वरी देवी ,किससमतीय देवी,दुखन उरांव,नरेश पासवान, सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X