—Advertisement—

अवैध गैस सिलेंडरों के काले कारोबार पर पुलिस का प्रहार

Author Picture
Published On: March 20, 2026

—Advertisement—

ओबरा/सोनभद्र।अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।सूत्रों की माने तो इस छापेमारी से अवैध कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई है।ओबरा पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र की कुछ दुकानों में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान से लगभग 32 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इन सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।इस छापेमारी के पीछे सबसे मुख्य कारण उपभोक्ताओं का शोषण था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार अवैध कारोबारी एक सिलेंडर के लिए 3,500 से 4,000 रुपये तक वसूल रहे थे।जरूरतमंद लोगों से निर्धारित सरकारी रेट से कई गुना अधिक कीमत वसूली जा रही थी।रिहायशी इलाकों में बिना सुरक्षा मानकों के सिलेंडरों का भंडारण किए जाने से बड़े हादसे का खतरा भी बना हुआ था। ओबरा पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। छापेमारी की खबर मिलते ही अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने वाले कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस रिफिलिंग न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X