—Advertisement—

अमिताभ बच्चन के लिए परेशान करने वाले रहे 2 दिन, काम नहीं करने पर हुए दुखी, सताई बच्चों के भविष्य की चिंता

Author Picture
Published On: April 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमिताभ बच्चन के लिए बीते दो दिन बहुत ही भावुक हो गए. उनके भावुक होने की वजह अलग-अलग हैं. उन्होंने भावुक फीलिंग्स को बयां किया है. वह फैंस मीट में आने वाले बच्चों को देखकर और उनके भविष्य को लेकर परेशान दिखें. उनके एक करीबी का निधन हो गया. इसके अलावा, वह शनिवार को परेशान हुए कि उनके पास करने के लिए कुछ नही था और आलस में पूरा दिना बीता.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ बच्चन छोटे-छोटे फैंस से मिलकर भावुक हो गए. (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

मुंबई. अमिताभ बच्चन बरसों से हर रविवार को फैंस से अपने घर ‘जलसा’ पर मुलाकात करते हैं. उन्हें देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड रहते हैं. एक दिन पहले उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की और वह भावुक हो गए. उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की और भावुक ब्लॉग भी लिखा. इन तस्वीरों में छोटे-छोटे बच्चे दिखाई दिए. उनकी आंखों में चमक और चेहरे पर मासूमियत नजर आ रही है. अमिताभ यह मासूमियत देखकर भावुक हो गए और लिखा, “आज, अपने चाहने वालों से भेंट हुई- और आंखों में पानी भर आया. ऐसा क्या किया हैं मैंने जो आज भी इतने सालों के बाद, उनका स्नेह आदर, मिलता रहता है.

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “इन छोटे-छोटे प्राणियों को क्या पता वो यहां क्या कर रहे हैं. लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान देख कर दिल भर आया! जैसे जैसे ये बड़े होंगे, धीरे धीरे संसार और जीवन की सच्चाई जब सामने आयेगी, तब तक ना जाने क्या क्या बदल गया होगा, और उन्हें उसका सामना करना पड़ेगा! दुख होता है, की न जाने किस तरह का संसार हम उनके लिए छोड़ के जाएंगे. कैसे वो उनका सामना कर पायेंगे कि नहीं?”

अमिताभ बच्चन ने लिखा, “ईश्वर की कृपा बनी रहे उनपर सदा. मैं दुखी जब-जब हुआ, संवेदना तुमने दिखाई; मैं कृतज्ञ हुआ हमेशा, रीति दोनों ने निभाई; किंतु इस आभार का अब हो चुका है बोझ भारी; क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी क्या करूं. क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी क्या करूं ”

अमिताभ बच्चन ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

अमिताभ बच्चन के करीबी का निधन

अमिताभ बच्चन ने आखिरी में बताया कि उनके एक करीबी का निधन हो गया है. उन्होंने लिखा,”और आज हमारा एक करीबी रिश्तेदार हमें छोड़कर चला गया. अब बस दुख ही है, जिसे व्यक्त किया जा सकता है.” इससे एक दिन पहल उन्होंने दिन के आलसी होने और दिनभर काम नहीं करने पर ब्लॉग लिखा था.

अमिताभ बच्चन का आलस में बीता दिन

अमिताभ बच्चन ने लिखा था, “एक ऐसा दिन जो पूरी तरह ‘आलसी’ था. बिना किसी वजह के. बस. हर दिन काम न करना थोड़ा परेशान करता है… और जब आप हर दिन एक तयशुदा समय के हिसाब से काम नहीं करते, तो जो आदतें पहले से बनी थीं, वो टूट जाती हैं… और दिन अचानक ऐसे कामों से भर जाता है, जो आमतौर पर एक साथ आसानी से हो जाते थे.”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X