—Advertisement—

,

अपना दल (एस) की जोन कमेटी की बैठक संपन्न, पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी पर जोर

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 12, 2026

—Advertisement—

अपना दल (एस) की जोन कमेटी की बैठक संपन्न, पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी पर जोर

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र (403) के पूर्वी जोन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 12 मार्च 2026 को घीवही स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करना रहा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, विधानसभा महासचिव लवकुश चंद्रवंशी, जोन अध्यक्ष सरजू प्रसाद गुप्ता, महेंद्र कुमार जायसवाल, काशीनाथ कुशवाहा, रमेश कुमार यादव, विवेक कुमार, सुरेश पासवान, प्रकाश यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करें, ताकि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता रहे।

इस अवसर पर विधानसभा महासचिव लवकुश चंद्रवंशी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के विकास और उन्नति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ एक राह पर चलेंगे, तभी संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और बहन अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X