साल 1990 में छोटे बजट में बनी फिल्म ‘आशिकी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म के लीड हीरो और हीरोइन राहुल रॉय और अनु अग्रवाल तो रातोंरात स्टार बन गए थे. फिल्म की कहानी ने लोगों को दीवाना बना दिया था. खासतौर पर एक गाना ‘मैं दुनिया भूला दूंगा तेरी चाहत में’. इस गाने को आवाज अनुराधा पौडवाल-कुमार सानू ने दी है. गाने के बोल तो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि सच्चे प्यार और वादों की कहानी है, जिसे आज भी सुनकर वही पुराना जादू महसूस होता है. गाने में हीरो सरेआम अपनी हसीना को धमकी देता है कि मैं खुद को मिटा दूंगा, तेरी चाहत में. गाने को संगीत नदीम-श्रवण ने दिया है. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.


