—Advertisement—

‘अनर्थ’ में अपने किरदार को लेकर कल्कि कोचलिन ने कही बड़ी बात, बोलीं- ‘नर्वस सिस्टम पर पड़ा असर’

Author Picture
Published On: March 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हॉरर जॉनर में काम करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि लगातार डरावने प्रोजेक्ट्स में काम करना उनके नर्वस सिस्टम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, खासकर उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘अनर्थ’ की शूटिंग के दौरान.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कल्कि कोचलिन ने बयां किया दर्द

नई दिल्ली. एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हाल ही में हॉरर जॉनर में काम करने के अपने अनुभव शेयर किए हैं. उनका कहना है कि लगातार डरावने प्रोजेक्ट्स में काम करना नर्वस सिस्टम के लिए आसान नहीं होता, बल्कि काफी चुनौतीपूर्ण होता है.

कल्कि इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘अनर्थ’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इससे पहले वह हॉरर शो ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में नजर आ चुकी हैं. अब ‘अनर्थ’ में भी उनका किरदार हॉरर और सस्पेंस से भरा हुआ है.

अनर्थ में अपने किरदार को लेकर कही बड़ी बात

कल्कि कोचलिन ने बताया कि इस तरह के रोल्स निभाना मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी थकाने वाला होता है. उन्होंने कहा कि ‘अनर्थ’ में उनके किरदार में एक बेचैनी और उदासी थी, जिसे करीब दो महीने की शूटिंग के दौरान लगातार बनाए रखना आसान नहीं था. इस वजह से उन पर काफी प्रेशर भी रहा. उन्होंने यह भी कहा कि हॉरर जॉनर में सिर्फ डर दिखाना ही नहीं होता, बल्कि किरदार की गहराई और उस डर को असली जैसा महसूस कराना भी जरूरी होता है. यही चीज इसे और मुश्किल बना देती है.

टीम को लेकर जताया आभार

हालांकि, कल्कि ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. उनका कहना है कि पूरी टीम ने मिलकर इस सीरीज की दुनिया को शानदार तरीके से तैयार किया है. उन्होंने दर्शकों से कहा कि यह शो उन्हें डराने के साथ-साथ इमोशनल तौर पर भी जोड़ने वाला है और उनकी रातों की नींद उड़ा सकता है. अपने पिछले शो ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ को लेकर भी उन्होंने बात की. कल्कि ने बताया कि उसमें उनका किरदार ‘इरेना’ पूरी तरह काल्पनिक था, जबकि गौरव तिवारी और इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी असल में मौजूद हैं. इसी वजह से उन्हें अपने किरदार में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने की आजादी मिली थी.

बता दें कि कल्कि का मानना है कि ऐसी कहानियों की खास बात यह होती है कि ये सिर्फ डराती नहीं हैं, बल्कि अतीत और वर्तमान को जोड़ते हुए एक गहरी कहानी भी दिखाती हैं, जो दर्शकों पर लंबे समय तक असर छोड़ती है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X