—Advertisement—

अज्ञात कारणों से वृद्ध ने लगाई फांसी,मौत  चरवाहों ने बरामदे में लटकता शव देख पुलिस को दी सूचना

Author Picture
Published On: May 20, 2024

—Advertisement—

अज्ञात कारणों से वृद्ध ने लगाई फांसी,मौत
चरवाहों ने बरामदे में लटकता शव देख पुलिस को दी सूचना

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के  कटौली गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध ने अबुझ कारणों से अपने ही घर में फांसी लगा लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाबत घर पर कोई नहीं था।

घर के बगल से गुजर रहे चरवाहों ने देखा वृद्ध का लटकता हुआ शव

बताया गया कि सुखदेव गोंड(65) पुत्र जानशाह कटौली गांव स्थित घर में अकेला रहता था। उक्त वृद्ध का घर एकांत में होने के कारण कोई उधर आता जाता नहीं था केवल कुछ ग्रामीण अपने पशुओं को चराने उधर जाया करते थे। आज पूर्व की भांति कुछ चरवाहे उक्त घर के पास से गुजर रहे थे कि उन्हें सुखदेव गोड का शव बरामदे में पंखे के कुंडी से लटका हुआ दिखा। यह देख चरवाहे तेज तेज चिल्लाने लगे आवाज सुन आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए तथा इस घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दिया जानकारी होने के तुरंत बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक काशीनाथ कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंच गए तथा मौजूद लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

पत्नी की हत्या में जेल काट कर आया था मृतक सुखदेव

मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुखदेव गोड अपने पत्नी के हत्या करने के आरोप में कई वर्ष जेल में था वर्ष 2018 में जेल से छूटकर आया था तब से वह अपने कटौली गांव में स्थित घर पर अकेले रहता था। सुखदेव के दो लड़के थे जिसमें एक की मृत्यु हो गई है। और दूसरा दिल्ली में काम करता है उक्त लड़के की पत्नी अपने मायके में रहती है।अब किन कारणों से फांसी लगा लिया यह किसी को पता नही है।

पुलिस ने बताया

वरिष्ठ उप निरीक्षक काशीनाथ मौर्य ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिली सुखदेव गोड अकेले घर में रहता था घर के बरामदे में पंखे के कुंडी में उक्त ने फांसी लगाया था। वृद्ध के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X