—Advertisement—

अज्ञात कारणों से युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद में लगाई आग ,90 प्रतिशत जला रेफर

Author Picture
Published On: April 18, 2024

—Advertisement—

अज्ञात कारणों से युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद में लगाई आग ,90 प्रतिशत जला रेफर

दुद्धी| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धनौरा गांव में बीती रात एक मध्य प्रदेश के बैढ़न निवासी युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर अज्ञात कारणों से आग लगा ली और इधर उधर दौड़ने लगा जिससे पड़ोस एक अन्य महिला भी झुलस गई | रात्रि में ही गभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया जहाँ डॉ प्रवीण ने बुरी तरह से जले युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया |चिकित्सक के मुताबकि युवक 90 प्रतिशत झुलस गया है |पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है |

ग्राम प्रधान सुभाष ने बताया कि मध्य प्रदेश का बैढन निवासी युवक 28 वर्षीय विजय ग्रामीण वीरेंद्र पनिका के यहां रहता था जो उसकी पत्नी की बहन का बेटा बनकर पिछले कई दिनों से रहता था|कुछ ग्रामीण युवक इस तरह से किसी बाहरी का गांव में रहने को लेकर विरोध करते थे| कुछ दिनों पहले युवक ने किसी बात को लेकर सल्फास भी खाया था , 10 माह पहले उसकी चार पहिया गाड़ी मनबसा के जंगल मे दुर्घटना में खत्म हो गया था तब से वह यहां सब्जी बेचता |ग्राम प्रधान ने बताया कि जो युवक उसका गांव में नाजायज तौर पर रहने का विरोध करते थे उन्ही का नाम लेकर फसाने की बात सामने आ रहा है जो बेबुनियाद है | उधर इंस्पेक्टर कुमुद शेखर सिंह ने कहा कि युवक बयान में कुछ लोगों का नाम लेकर जलाने का आरोप लगा रहा था जिसकी जांच की जा रही है |चिकित्सक डॉ प्रवीण ने बताया कि रात्रि में युवक खुद ही आग लगाने की बात बता रहा था |

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X