—Advertisement—

कंगना रनौत की ‘क्वीन’ की सीक्वल को मिला नया नाम, अब इस टाइटल के साथ बनेगी फिल्म

Author Picture
Published On: April 5, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘क्वीन 2’ नहीं बल्कि ‘क्वीन फॉरएवर’ रखा जा सकता है, जो इसकी थीम को बेहतर तरीके से दर्शाता है. इस बार कहानी पहले पार्ट से अलग होगी, लेकिन आत्म-खोज और आजादी जैसे अहम पहलुओं को बरकरार रखा जाएगा.

ख़बरें फटाफट

कंगना रनौत की 'क्वीन' की सीक्वल को मिला नया नाम, अब इस टाइटल के साथ बनेगी मूवीZoom

कंगना रनौत की ‘क्वीन’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

नई दिल्ली. कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का सीक्वल बनने जा रहा है. फिल्म 12 साल बाद फिर से एक नई कहानी के साथ लौट रही है, लेकिन इस बार न सिर्फ फिल्म की कहानी नई होगी बल्कि इसका नाम भी नया होगा. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के नाम को लेकर बड़ा फैसला लिया है. जहां फैंस इसे ‘क्वीन 2’ के नाम से देखने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अब इसे एक नया और अलग टाइटल देने की तैयारी है. कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन फॉरएवर’ नाम से आ सकती है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स को यह ‘क्वीन फॉरएवर’ नाम फिल्म की थीम के ज्यादा करीब लगा, क्योंकि यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक नई कहानी के साथ उसी भावना को आगे बढ़ाने की कोशिश है, जिसने पहली फिल्म को खास बनाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ये सीक्वल पहली फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी. इस बार कहानी अलग होगी, लेकिन आत्म-खोज, आजादी और खुद को पहचानने जैसे अहम पहलुओं को बरकरार रखा जाएगा.

‘क्वीन’ के सीक्वल में दिखेगा कंगना रनौत का अलग अंदाज

सीक्वल में कंगना का किरदार पहले से काफी अलग नजर आएगा. जहां पहली फिल्म में वह एक छोटे शहर की भोली-भाली लड़की थीं. वहीं इस बार उनका किरदार एक शहरी, आत्मविश्वासी और थोड़ी अलग सोच वाली लड़की का होगा. हालांकि, कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा जो उसे फिर से खुद की तलाश की यात्रा पर ले जाएगा. इस बार उसका सफर विदेशी शहरों के बजाय भारत के अलग-अलग मेट्रो शहरों में होगा, जो कहानी को एक नया आयाम देगा.

नए चेहरे लेकर आ रहे विकास बहल

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर विकास बहल कर रहे हैं, लेकिन कास्टिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओरिजिनल कास्ट में से सिर्फ कंगना रनौत ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी, जबकि बाकी कलाकारों की जगह नए चेहरों को मौका दिया जाएगा. खासतौर पर थिएटर बैकग्राउंड के एक्टर्स को अहम भूमिकाओं के लिए चुना जा रहा है, जिससे फिल्म में ताजगी आए.

शूटिंग की बात करें तो इसकी शुरुआत मुंबई के स्टूडियो से होगी, जहां नॉर्थ इंडियन शहर और मुख्य किरदार के घर के सेट तैयार किए जाएंगे. इसके बाद टीम देश के अन्य बड़े शहरों में शूट करेगी और फिल्म को करीब तीन महीने के शेड्यूल में पूरा करने की योजना है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X