नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka ODI Series) के बीच आज से वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। इस मैच के लिए भारतीय टीम गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं। इस मैच के पहले दिन कई फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियो का दीदार करने पहुचें। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक नन्हा फैन उन्हें देखते ही फूटफूटकर रोने लगा। इसके बाद खुद रोहित ने जाकर अपने इस नन्हे फैन को मनाया। इसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें
भारत और श्रीलंका के बीच आज पहला वनडे मैच खेले जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम बारसापारा क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे थे। अपने फेवरेट खिलाड़ी को देखने के लिए फैंस प्रैक्टिस एरिया से लगे स्टैंड के पास खड़े थे। भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस ख़त्म होने के बाद बस की तरफ जा रहे थे।
Cricketer Rohit Sharma interacting with an young cricket fan from Assam in Guwahati.
Adorable Moments!@ImRo45 pic.twitter.com/Nyzc4D9fHg
— Pramod Boro (@PramodBoroBTR) January 9, 2023
इसी दौरान वहां खड़ा एक नन्हा फैंस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को देखकर जोर-जोर से रोने लगा। अपने नन्हे फैन की आंखों में आंसू देख रोहित खुद उसके पास गए और उससे रोने की वजह पूछी। तब बच्चे ने कहा कि वो उसके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।
इस पर रोहित (Rohit Sharma) ने कहा, ‘तो फिर रो क्यों रहा है? कोई छोटा बच्चा है?’ इतना कहते हुए उसके गालों को खींचने लगे। अपने फेवरेट खिलाड़ी से मिलने के बड़ा बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस बीच, वहां मौजूद बाकी फैंस रोहित से सेल्फी की डिमांड करने लगे। रोहित ने भी फैंस का दिल नहीं तोडा और सबके साथ सेल्फी खिंचवाने के बाद वो टीम बस में सवार हो गए।