नियमों की अनदेखी पर 110 जन सेवा केंद्र बंद

0

नियमों की अनदेखी पर 110 जन सेवा केंद्र बंद

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र। जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मानकों का पालन न करने वाले 110 जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।सीएससी के जिला प्रबंधक अभय कुमार गोंड ने बताया कि यह कार्रवाई उन केंद्रों पर की गई है, जहाँ अनिवार्य CSC ब्रांडिंग (अधिकृत बोर्ड) और सेवाओं की निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं थी।

स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अब केवल वही जन सेवा केंद्र संचालित होंगे, जो पारदर्शिता और सरकारी मानकों के अनुरूप कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर न तो प्रॉपर ब्रांडिंग पाई गई और न ही सेवा शुल्क की सूची लगी थी, उन्हें चिन्हित कर बंद किया गया है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।आम जनता को राहत देना उद्देश्य प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली से बचाना और अधिकृत केंद्रों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करना है।
⚠️ सख्त चेतावनी विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी सीएससी संचालक द्वारा अनिवार्य ब्रांडिंग या रेट लिस्ट में लापरवाही पाई गई, तो उसका केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here